रायपुर
नियमितीकरण 3751 प्रकरणों का निराकरण
12-Sep-2023 2:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 सितंबर। अनधिकृत विकास का नियमितीकरण समिति में सोमवार को 3751 प्रकरण विचार के लिये रखे गए। जिसमें 1761 नि:शुल्क नियमितीकरण प्रकरण,1092शास्ती सहित आवासीय प्रकरण एवं 898 गैर आवासीय प्रकृति के प्रकरण थे.समिति द्वारा 3751 प्रकरणों पर विचार करते हुए 3679 प्रकणों स्वीकृत एवं 72 प्रकरणों को अस्वीकृत किया गया.इस प्रकार अब तक नियमितीकरण की सभी बैठकों को मिलाकर कुल 10872 प्रकरणों का निराकरण किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे