रायपुर

रायफल चाकू के साथ पकड़ाया
12-Sep-2023 2:09 PM
रायफल चाकू के साथ पकड़ाया

रायपुर, 12 सितंबर। खमतराई पुलिस ने  बंजारी मंदिर के सामने  रावांभाटा के पास चाकू के साथ  मनोहर साहू उम्र 27 वर्ष गीता नगर भनपुरी और व्यास तालाब  बीरगांव के पास  पप्पू साहू उर्फ रायफल  निवासी भरत बाड़ा के पास ब्रह्मदेही पारा को चाकू के साथ गिरफ्तार किया ।इधर तेलीबांधा पुलिस ने कांशीराम नगर स्थित उद्योग भवन के पास चाकू लेकर आम लोगाों को आतंकित कर रहे सैयद सोहेल ऊर्फ बाबू  उम्र 23 वर्ष साकिन कांशीराम नगर मस्जिद के सामने तेलीबांधा को गिरफ्तार किया।  पुलिस का कहना है कि ये  लोगों को डरा,धमका रहे थे।  तीनों से चाकू बरामद कर   धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। 


अन्य पोस्ट