रायपुर
सप्ताहभर में तात्यापारा - शारदा चौक चौड़ीकरण को मिलेगी मंजूरी
11-Sep-2023 8:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 सितंबर। सीएम भूपेश बघेल ने जनहित को ध्यान में रखते हुए राजधानी रायपुर के तात्यापारा - शारदा चौक सडक़ के चौड़ीकरण कार्य का वित्त विभाग को एक सप्ताह के भीतर मंजूरी जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस सडक़ का चौड़ी करण 15 वर्ष से अटका हुआ है। गौरतलब है कि तात्यापारा - शारदा चौक सडक़ राजधानी के हृदय स्थल और व्यस्तम इलाके में स्थित है। यहां आये दिन लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजधानी में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सडक़ चौड़ीकरण के निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वित्त विभाग को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि तात्यापारा से शारदा चौक तक की सडक़ सकरी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे