रायपुर
मन की बात से बढ़ा रेडियो का चलन
11-Sep-2023 8:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 सितंबर। छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के संयोजक अशोक बजाज ने पाटन विकासखंड के पारस होम में आयोजित गोष्ठी में कहा कि मन की बात कार्यक्रम से रेडियो का प्रचलन पुन: बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि पटियाला में आयोजित अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन में अशोक बजाज भी वरिष्ठ वक्ता के रूप में आमंत्रित थे लेकिन किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं होने कारण उनका सम्मान पत्र एवं मोमेंटो आयोजकों द्वारा श्रोताओं के माध्यम से भेजा गया जिसे 10 सितंबर को उन्हें भेंट किया गया। इस अवसर पर आकाशवाणी रायपुर के वरिष्ठ उदघोषक श्याम वर्मा, छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के अध्यक्ष परसराम साहू गुरुजी, क्षितिज रेडियो श्रोता संघ के अध्यक्ष रविलाल सूर्यवंशी, नरसिंह यादव, महेश शर्मा, डोमेन ठाकुर, बलराम बया, गणेश सोनी, लोकेश्वर सेन, कैलाश यादव शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे