रायपुर

मोदी, नड्डा के मंच पर लांच हो सकते हैं दूसरी सूची के प्रत्याशी ?
11-Sep-2023 8:09 PM
मोदी, नड्डा के मंच पर लांच हो सकते हैं दूसरी सूची के प्रत्याशी ?

केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक कल, साव को भी बुलावा


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 सितंबर। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक कल दिल्ली में बुलाई गई है। इस बैठक में प्रत्याशियों की दूसरी सूची के नामों पर चर्चा होगी। बैठक में पीएम मोदी शामिल होंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव कल दिल्ली बुलाए गए है। संकेत है कि प्रधानमंत्री मोदी के रायगढ़ कार्यक्रम, और जशपुर में जेपी नड्डा की सभा के मंच पर घोषित नए प्रत्याशियों को लांच किया जा सकता है। साव कल की बैठक में पहली सूची के 21 नामों को लेकर मैदानी स्थिति की रिपोर्ट भी देंगे। इनमें से बसना और राजिम में विरोध की खबरें हैं। राजिम प्रत्याशी रोहित साहू को स्थानीय कार्यकर्ता स्वीकार नहीं कर पा रहा। उसका कहना है कि पार्टी के भीतर से किसी को दे दिया जाता, जोगी कांग्रेस के नेता को कैसे दिया गया, समझ से परे है। इन्हे मनाने गए वरिष्ठ नेताओं अरूण जम्वाल, पवन साय, धरमलाल कौशिक को उल्टे पैर लौटना पड़ा। वहीं बसना में पूर्व प्रत्याशी ने पार्टी ही छोड़ दी। दूसरी सूची के लिए भाजपा को एक से तीन नाम तय करने मशक्कत करनी पड़ रही है।


अन्य पोस्ट