रायपुर

परिवर्तन यात्रा का रथ रवाना
11-Sep-2023 4:25 PM
परिवर्तन यात्रा का रथ रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 सितंबर।
कल दंतेवाड़ा से शुरू होने जा रही परिवर्तन यात्रा के लिए  रथ  (बस)को विधिवत पूजन  कर रवाना किया।जहां इसे कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रवाना करेंगे। वे इस रथ में सवार होकर दंतेवाड़ा से गीदम तक यात्रा करेंगे ।

रथ के पूजन मौके पर ठाकरे परिसर में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जम्वाल  संगठन महामंत्री  पवन साय सहित वरिष्ठ जनों की मौजूद रहे। पंडितों ने विजयी भव का आशीर्वाद दिया।

भाजपा की यह पहली परिवर्तन व विजय संकल्प यात्रा दंतेवाड़ा से 12 सितंबर को प्रारंभ होगी। दंतेवाड़ा से प्रारंभ होने वाली इस पहली यात्रा को मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झण्डी दिखाएंगे। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव करेंगे। माँ दंतेश्वरी, माँ बम्लेश्वरी व माँ महामाया देवी के आशीर्वाद से यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक 16 दिन में 1,728 किमी का सफर तय करेगी और तीन संभागों के 21 जिलों तक पहुँचेगी। 

यात्रा के दौरान 45 आमसभाएँ, 32 स्वागत सभाएँ और 5 रोड शो होंगे। इस पहली यात्रा के संयोजक विधायक शिवरतन शर्मा व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा होंगे। उनके साथ सहयोगी के रूप में निरंजन सिन्हा व सचिन बघेल रहेंगे।

ओम माथुर ने कहा कि भाजपा पिछले सालभर से प्रदेश के सभी 90  विधानसभा सीटों को टारगेट करके कार्य कर रही है। 12 सितंबर और 15 सितंबर से दो विजय संकल्प यात्राएँ प्रदेश में निकाली जा रही हैं। 

12 सितंबर को दंतेवाड़ा से और 15 सितंबर से जशपुर से हमारी यह यात्रा जन जागरण के साथ-ही-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के लिए, योजनाओं के लाभ लेने वाले लाभार्थियों के साथ सम्मेलन होंगे। 
 


अन्य पोस्ट