रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 सितंबर। इन दिनों लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से लोग कई सारी समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। आजकल कई लोग मानसिक समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। दुनियाभर में तनाव और डिप्रेशन से कई सारे जूझ रहे हैं। यह एक तरह का गंभीर मानसिक विकार है, जिसके सही इलाज न मिलने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। डिप्रेशन का शिकार कई लोग खुदकुशी तक कर लेते हैं। बीते कई समय से ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं।
आत्महत्या एक गंभीर मुद्दा है, जो पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में इस गंभीर विषय के तरफ सभी का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (डब्ल्यूएसपीडी) मनाया जाता है। यह दिन आत्महत्याओं को रोकने के उपायों के बारे में लोगों को शिक्षित और जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
मौजूदा समय में दुनिया भर में इसके मामले खतरनाक दर से बढ़ रहे हैं। आत्महत्या एक प्रमुख मुद्दा है, जिसे समाज से निकालने के लिए लंबे समय से कई तरह की कोशिशें की जा रही हैं। ऐसे में आत्महत्या रोकने के मकसद से अंतर्राष्ट्रीय संघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने साल 2003 में वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे (डब्लूएसपीडी) की शुरुआत की। इसके तहत हर साल 10 सितंबर को, संगठनों, सरकारों और आम जनता को आत्महत्या के बारे में जागरूक और इसे रोकने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
इस दिन को मनाने का खास मकसद इस बात को लोगों तक पहुंचाना है कि आत्महत्याओं को रोका जा सकता है। साथ ही उन्हें यह भी बताना है कि आत्महत्या के अलावा जीवन में और भी बेहतर विकल्प हैं। इसके अलावा इस दिन का महत्व आत्महत्या से जुड़े स्टीग्मा को कम करना और एक ऐसी समाज को बढ़ावा देना है जहां लोग मदद लेने में हिचहिचाए नहीं।
खास मकसद से मनाया जाने वाला यह दिन हर साल एक खास थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल भी इस दिन के लिए एक खास थीम चुनी गई है। इस बार विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के लिए च्च्एक्शन के जरिए से आशा उदागर करनाज्ज् (“Creating Hope Through Action”) तय की गई है।
2019 से 2021 के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 26.4 फीसदी घटनाएं होती रही
छत्तीसगढ़ में सितंबर-2019-21 के एनसीआरबी के जारी आंकड़ों के मुताबिक पूरे छत्तीसगढ़ में उस वक्त प्रतिदिन 26 लोग आत्महत्या करते रहे हैं। इनमें अधिकांश 94.4त्न ग्रामीण क्षेत्रों में होते रहे है। उन्हीं आंकड़ों के मुताबिक देश के प्रमुख 53 शहरों में दुर्ग,भिलाई ट्विनसिटी 14 वें स्थान पर है, जहां 2021 के दौरान 7828 आत्महत्याएं दर्ज की गई। ऐसी 325 मौतो के साथ रायपुर 41 वा शहर रहा।इसी तरह से महाराष्ट्र, तेलंगाना सहित आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों की आत्महत्या के सबसे ज़्यादा मामले रिपोर्ट होते हैं।बीते एक दशक से देश भर में होने वाली किसानों की आत्महत्या में दो तिहाई हिस्सेदारी इन्हीं राज्यों की है।नए तौर तरीकों से किसानों की आत्महत्या के मामले की गिनती के बावजूद किसानों की कुल आत्महत्या में 90 फ़ीसदी से ज़्यादा मामले इन्हीं पांच बड़े राज्यों में सामने आए हैं।