रायपुर

नाले में नहाने गए चार युवक, तीन बचे एक की मौत
10-Sep-2023 9:05 PM
नाले में नहाने गए चार युवक, तीन बचे एक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 सितंबर। धरसींवा स्थित कोल्हान नाला में शनिवार को 4 लोग डूब गए । इनमें डूबने वालों में तीन युवक को सुरक्षित निकाला गया। मामले की सूचना मिलते ही एसडीआरएसफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि  रायपुर के राजातालाब निवासी 21 साल के एक युवक की डूबने से मौत हुई है। एसडीआरएसफ की टीम ने रविवार सुबह नाले से एक युवक का शव बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गोढ़ीखार गांव के बीच से कोल्हान नाला  है। जहां 20 से 25 साल के तीन युवक और 10 साल का एक बच्चा घूमने गए थे। इस बीच गोढ़ी से करीब 4 किलोमीटर दूर वे नाला में नहाने के लिए उतरे और अचानक गहराई में चले गए और डूबने लगे। यह देखकर बच्चे ने दो युवकों का हाथ पकड़ कर बाहर निकाला। जबकि एक युवक आगे नाले में बह गया। बचाए गए युवक के पेट में पानी भरने से उसे अस्पताल भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि पानी में डूबने वाला युवक अपने रिश्तेदार के यंहा गोढ़ी गांव गया हुआ था। गांव वालों का कहना है कि युवक नशे की हालत में थे। घटनास्थल के आसपास शराब की बोतलें भी मिली हैं।


अन्य पोस्ट