रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 सितंबर। टिकरापारा इलाके में मकान बेचने के नाम पर राजधानी के एक शख्स ने बुढ़ापारा निवासी कल्पेश रायचुरा को बैंक में बंधक मकान को पत्नि के नाम पर होना बताकर 36 लाख में सौदा कर 15 लाख बयाना लेकर धोखाधड़ी की है।
पुलिस के मुताबिक कल्पेश रायचुरा ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दुर्गा नगर संतोषी नगर निवासी विकास वसंत ने 3 दिसंबर 2020 में रिषभ काम्पलेक्श में अपनी पत्नि के नाम पर मकान को बेचने के लिए कल्पेश रायचुरा को मकान दिखाया। और फिर 36 लाख में बेचने का सौदा कर 15 लाख बयाना ले लिया। जिसका ढाईसाल बाद रजिस्ट्री कराने पेपर की मांग करने पर जानकारी हुई की वह मकान बैंक में बंधक है। और किस्त अभी पूरा नहीं हुआ है। जिसपर कल्पेश ने विकास पर बंधक मकान को बेचने और पेशगी में 15 लाख लेकर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज किया है। दो साल पहले की घटना है। पुलिस सौदे की लेनदेन और संबंधित बैंक से जानकारी लेकर मामले की जांच कर रही है।