रायपुर

स्कॉटलैंड से गिफ्ट भेजने ठगे सवा लाख
10-Sep-2023 9:02 PM
स्कॉटलैंड से गिफ्ट भेजने ठगे सवा लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 सितंबर। विदेश में रहने वाले एक युवक ने ऑनलाईन दोस्ती कर राजधानी की महिला से गिफ्ट भेजने के बहाने कस्टम डयूटी क््िलयरेंश के नाम पर में 1 लाख 25 हजार की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया।

दरअसल घटना 17 जुलाई से 10 अगस्त के बीच की है। जहां राजेंद्र नगर के खुशी इंक्लेव की रहने वाली सविता गुप्ता ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के डोटिंग्र एप के माध्यम से स्काटलैंड के युवक से दोस्ती हुई। इसबीच आरोपी युवक ने मोबाइल नम्बर 918798799224 से कॉल कर गिफ्ट भेजने का प्रलोभन दिया। जिसके बाद युवक ने सविता गुप्ता से गिफ्ट भेजने के लिए जानकारी मांगी। जिसपर सविता उसके झांसे में आ गईऔर सारी जानकारी दे दी।

कुछ दिन बाद आरोपी ने किसी दूसरे नम्बर से काल कर बताया कि आपका पार्सल भेज दिया गया है। जिसे कस्टम क्लियरेंश कराने के लिए पैसों की मांग करने लगा। इस पर सविता गुप्ता ने उसके बताए लिंक पर तीन बार में 1 लाख 25 हजार 500 रूपए को ट्रांसफर कर दिया। जिसके बाद से अब तक न कोई गिफ्ट और ना ही कोई मेसेज भेजा गया। जिसके बाद महिला ने उसके नम्बर पर कॉल किया तो वह बंद बताने लगा। इस पर ठगी होने के शक में सविता ने राजेंद्र नगर थाना जाकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर सविता गुप्ता के बताए गए मोबाइल नम्बर और सोशल मीडिया एप और ट्रांजेक्शन किए खाता लिंक से अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट