रायपुर

भाजपा की नजर में दिल्ली का परिवर्तन इसलिए यात्राएं-सिंहदेव
10-Sep-2023 2:43 PM
भाजपा की नजर में दिल्ली का परिवर्तन इसलिए यात्राएं-सिंहदेव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 सितंबर। केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर भाजपा के तंज पर कहा कि हमने सरकार में रहकर 5 साल काम किया है।

हमने सभी के लिए काम किया है।हमको उसे बात का भरोसा है।सब कुछ देखकर सबसे अच्छे से फीडबैक लेकर जारी करेंगे।2 हजार से अधिक आवेदन आए हैं सभी की शॉर्ट लिस्टिंग हो रही है,इसलिए समय तो लगेगा।स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि सभी से

हाथ जोडक़र अपील करता हूं कि लोगों के स्वास्थ्य, जान के साथ खिलवाड़ ना करें।उनकी बात सुन ली गई है, पहली भी सुन ली गई थी।कुछ लोग रहते है संगठन के लोग जो अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे चीजों को बल देते है।कई माध्यमों से लगातार उनके प्रतिनिधियों से बातचीत हो रही है नहीं होती है तो हमारे पास विकल्प नहीं रहता है अप्रिय कार्यवाही करने का परिवर्तन यात्रा को लेकर सुरक्षा की मांग पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि 2024 में जो परिवर्तन होने वाला है, उसको भाजपा ध्यान में रख रही है. अब दिल्ली में परिवर्तन होगा. कौन सा ऐसा फीडबैक आया है, जिसमें इनको चिंता हो रही है. ज्वाइंट कमांड है, अर्ध सैनिक, केंद्रीय बल भी रहते हैं. एक महीने पहले सीएम ने पहले से बैठक ली है, और इसकी पूरी समीक्षा का निर्देश कर रखा है. किसी को भी सुरक्षा की जरूरत होती है तो उसे सुरक्षा दें।


अन्य पोस्ट