रायपुर
10 हजार से भरा बैग पुलिस ने वापस लौटाया
09-Sep-2023 9:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 सितंबर। शुक्रवार शाम थाना यातायात फाफाडीह में पदस्थ एएसआई बीडी मारकंडे की ड्यूटी आरक्षक संदीप साहू के साथ तेलघानी नाका चौक बीट में थी । लगभग 7 बजे तेलघानी नाका चौक मे किसी अज्ञात व्यक्ति का पर्स रोड में पड़ा हुआ मिला। इसे मारकंडेय ने उठा कर चेक किया तो उसमे 10,500 रूपए का बंडल, 1 आधार कार्ड, एक डायरी व कुछ दस्तावेज रखा हुआ था। मार्कंडेय ने बैग में रखे डायरी को चेक कर दिए गए नंबरो में संपर्क किया। इस पर उक्त बैग नवरत्न अग्रवाल, चौबे कॉलोनी रायपुर का था। उन्हें तेलघानी नाका बुलाया और बैग वापस लौटाया । मारकंडेय एवं आरक्षक संदीप साहू के कार्य के लिए एएसपी सचिंद्र चौबे ने बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे