रायपुर
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्राएं
07-Sep-2023 5:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 सितंबर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कि पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश के ब्लाकों में यात्राएं निकाली ।
इस मौके पर ट्वीट कर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हवाओं में मोहब्बत की खुशबू का घुलना जारी है। बढ़ते कदमों के साथ भारत जोड़ो यात्रा जारी है।
रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉकों में भी यात्राएं शुरू हो गई है। विधायक कुलदीप जुनेजा, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे , सचिव पंकज मिश्रा ने अपने अपने इलाकों में यात्रा निकाली।
शाम 5 बजे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की यात्रा गांधी मैदान से कोतवाली चौक सदर बाजार होते हुए आजाद चौक तक जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे