रायपुर

चोरी का सामान खरीदने वाले दो गिरफ्तार, टीवी, सिलेंडर चूल्हा बरामद
07-Sep-2023 5:39 PM
चोरी का सामान खरीदने वाले दो गिरफ्तार, टीवी, सिलेंडर चूल्हा बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 सितंबर। सांकरा में सूने मकान से टीवी, सेटटॉप बाक्स,रसोईचुल्हा के साथ भरा एवं खाली सिलेंडर चोरी करने वाले  एक नाबालिग समेत चार चोर गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने सभी सामान बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक नकोड़ा इस्पात सिलतरा में आर.एम.पी.शिफ्ट इंचार्ज पुरूषोत्तम करियारे अपने परिवार के साथ 26 अगस्त को ग्राम भैंसदा, जांजगीर-चांपा गये थे। जहां सप्ताह भर बाद तीन तारीख़ की शाम को लौटा ।  वापस आकर मकान का मुख्य दरवाजा को खोलकर कमरे के अंदर गए तो आलमारी का ताला टूटा और  समान बिखरा पड़ा था ।  कमरे अंदर लगी टीवी, रिसिव्हर सेटटॉप बाक्स, रसोई घर से गैस चूल्हा के साथ लगा भरा एवं खाली सिलेंडर, मिट्टी का गुल्लक नही था।  इस पर उसने थाना धरसींवा में  धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कराया।

पतासाजी के दौरान मुखबीर से मिली जानकारी के मुताबिक  धरसींवा निवासी 2 नाबालिग लडक़ों को पकड़ा ।  कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने चोरी स्वीकार कर सामान  अजय देवांगन एवं राजेश दिवाकर को बेचना बताया। इस पर पुलिस ने अजय देवांगन उम्र 27 साल निवासी वार्ड नंबर 11 कैलाश नगर बीरगांव ,राजेश दिवाकरउम्र 23 साल निवासी सांकरा  धरसींवा  को भी धारा 411 भादवि. के तहत गिरफ्तार किया गया है।


अन्य पोस्ट