रायपुर

बिजली कर्मियों को जागरूक करेंगी दो लघु फिल्में, वेबसाइट पर भी दिखेंगी
07-Sep-2023 5:37 PM
बिजली कर्मियों को जागरूक करेंगी दो लघु फिल्में, वेबसाइट पर भी दिखेंगी

छोटी-छोटी सावधानियों से टलती हैं बड़ी दुर्घटनाएं-एमडी खरे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 सितंबर। प्रबंध निदेशक मनोज खरे ने मैदानी विद्युत कर्मियों को सुरक्षा एवं सतर्कता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दो लघु फिल्मों का विमोचन किया है।  इस मौके पर उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म मैदानी अमले को कार्य के दौरान बाखबर रहकर काम के लिए प्रेरित करेगी। उन्हें हमेशा इस बात का ध्यान रहे कि उनके घर पर उनका कोई अपना इंतजार कर रहा है।

श्री खरे ने कहा कि कार्य के दौरान छोटी – छोटी सावधानियाँ कई बड़ी दुर्घटनाओं से बचाती है। विमोचन अवसर पर कार्यपालक निदेशक  भीम सिंह कंवर, आर.ए. पाठक, अतिरिक्त मुख्य अभियंता  एस.आर.बी.खंडेलवाल,  के.एस.भारती,एम.डी. बडग़ैय्या प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 ई.डी. कंवर ने बताया कि च्च्थैंक्यू पापाज्ज्  शीर्षक से बने लघु फिल्मों को मैदानी कर्मचारियों विशेषकर लाइन स्टॉफ को दिखाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म को पॉवर कंपनी की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट