रायपुर
चाकू दिखा धमकाया, गिरफ्तार
07-Sep-2023 5:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 सितंबर। महादेवघाट मंदिर दर्शन कर लौट रहे शख्स का रास्ता रोककर चाकू दिखा कर धमकाने वाले आरोपी आमोद भगत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से खंजरनूमा चाकू को जब्त किया है। जिससे वो राह चलते लोगों को धमका रहा था। पुलिस के मुताबिक बुधवार को संजय वैदय और उसका साथी पुष्पराज ताम्रकार महादेवघाट हटकेश्वर मंदिर गए थे। जहां से वापस घर जाते समय वे गोकुलधाम सोसायटी के पास रोड किनारे अपनी मोटर सायकल को खड़ी कर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच दोपहर करीबन 2.15 बजे आमोद भगत वहां आ गया, और अपने हाथ में एक लम्बा चाकू को लहराते हुये दोनों को धमकाने लगा। कुछ दूर जाने के बाद संजय वैदय ने पुलिस में इसकी शिकायत की। फोन पर थाना डीडी नगर पुलिस की पीसीआर की टीम ने बताए गए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर आमोद भगत को पकड़ा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे