रायपुर

74 पौवा देशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार
07-Sep-2023 5:36 PM
74 पौवा देशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार

रायपुर, 7 सितंबर। मंदिर हसौद इलाके में देशी शराब दुकान के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम धनेन्द्र ढ़ीढ़ी निवासी मंदिर हसौद रायपुर का होना बताया। उसके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर देशी शराब रखा होना पाया गया।  जिस पर आरोपी धनेन्द्र ढ़ीढ़ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध 34 पौवा देशी शराब कुल 4200 रूपए को जप्त किया। इसी प्रकार नवागांव पास अवैध शराब ले जाते आरोपी किरण पवार एवं शिवा सिसोदिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 पौवा देशी शराब और परिवहन करते दोपहिया को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ अबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट