रायपुर
खरगे रात आ रहे, डिनर पर सैलजा, बघेल, टीएस और बैज के साथ चर्चा
07-Sep-2023 4:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 सितंबर। कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज रात सवा आठ बजे रायपुर पहुंच रहे हैं। एयरपोर्ट से वे नवा रायपुर के रिजॉर्ट में रात्रि विश्राम के लिए चले जाएंगे। जहां डिनर पर उनकी प्रदेश प्रभारी सैलजा, सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव,पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ एक घंटे की चर्चा होगी। खरगे कल दोपहर 12 बजे राजनांदगांव में भरोसे के सम्मेलन को संबोधित करने के बाद शाम दिल्ली लौट जाएंगे। खडग़े महीने भर में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पिछले माह वे चांपा जांजगीर आए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे