रायपुर

अब हमर फ्लिक्स में शार्ट फिल्म बना सकेंगे तुलसी नेवरा के यूट्यूबर
06-Sep-2023 7:04 PM
अब हमर फ्लिक्स में शार्ट फिल्म बना सकेंगे तुलसी नेवरा के यूट्यूबर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 सितंबर। जिले के अनूठे यूट्यूबर गांव तुलसी नेवरा में आज यूट्यूबर युवाओं के समूह में खुशी की लहर दौड़ उठी जब कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे उनके बीच उनके गांव पहुंचे और उनके लिए विशेष स्टूडियों ’’हमर फ्लिक्स’’ का उद्घाटन किया। यह स्टूडियों जिला प्रशासन और सीएसआर हाईटेक द्वारा बनाया गया है। इस अवसर पर  बीइंग छत्तीसगढिय़ा यूट्यूब चैनल के क्रिएटर श्री ज्ञानेन्द्र शुक्ला सहित अन्य यूट्यूबर्स ने कलेक्टर को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की इस सहयोग से हमारे गांव के यूट्यूबर्स को सहयोग मिलेगा और पहले से अच्छी गुणवत्ता की यूट्यूब वीडियों बना सकेंगे। पहले जिस कार्य के लिए हम महानगर जाते थे अब उसे अपने गांव में रहकर ही कर सकेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ परंपरा-संस्कृति का प्रचार प्रसार अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे। कलेक्टर ने यहाँ के युवाओं द्वारा बनाए गए यूट्यूब वीडियो को देखा और लाइक भी किया।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे  ने कहा कि तुलसी गांव एक हमारे जिले ही नही प्रदेश का अनूठा यूट्यूबर विलेज है ।


अन्य पोस्ट