रायपुर
बैज कल राजधानी में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे
06-Sep-2023 6:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राहुल गांधी की यात्रा की पहली वर्षगाठ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। कांग्रेस की भारत जोड़ो वर्षगांठ यात्रा कल राजधानी के सभी ब्लाक में भी निकाली जाएगी।
निगम सभापति प्रमोद दुबे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने पत्रकार वार्ता में बताया कि भारत जोड़ो पदयात्रा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर कल शहर कांग्रेस सभी ब्लॉकों में निकालेगी भारत जोड़ो पदयात्रा। पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित तमाम नेता शामिल होंगे । वे शाम 4 बजे कांग्रेस भवन गांधी मैदान से सदर बाजार होते हुए आजाद चौक जाने वाली यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस राहुल गांधी के देश की एकता अखंडता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे