रायपुर
अब एक दिन पहले कल ही रायपुर आ रहे खरगे
06-Sep-2023 3:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े एक माह के अंतराल में दूसरी बार कल छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं । नए कार्यक्रम के मुताबिक खरगे अब एक दिन पहले यानी 7 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी देते हुए बताया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगड़े अब एक दिन पहले यानी 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले है. वे यहां पार्टी के तमाम पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे और अगले दिन नांदगांव में भरोसे के सम्मेलन को संबोधित कर लौट जाएंगे। बता दें कि खरगे पिछले माह वे चांपा जांजगीर आए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे