रायपुर

कांग्रेस पूरे प्रदेश में 13 को एक घंटे रेल रोकेगी
05-Sep-2023 6:46 PM
 कांग्रेस पूरे प्रदेश में 13 को एक घंटे रेल रोकेगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस 13 सितंबर को रेल रोको आंदोलन करेगी। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला नेमोदी सरकार पर रेलवे को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा तीज त्यौहार के समय बिना वजह बताएं ट्रेनें कैंसल ऐसा इसलिए किया जा रहा ताकि मोदी जी अपने मित्र अडानी को रेलवे को सौंप सकें। कई यात्री ट्रेन को गंतव्य के बजाय बीच में ही मंजिल पर ही रद्द कर दी जा रही। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को सभी जिला मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करेगी। साथ ही 9 सितंबर को ही जिला मुख्यालयों में ज्ञापन सौंपा जाएगा। 10, 11, 12 सितंबर को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शन जन जागरूकता फैलाएंगे। 13 सितंबर को एक घंटे का रेल रोको आंदोलन होगा।

शुक्ला ने बताया कि 2020 में 32 हजार 757 ट्रेनें, 2021 में 32 हजार 151ट्रेनें, 2022 में 2 हजार 474 ट्रेनें, 2023 में अप्रैल तक 208 ट्रेनें, वर्तमान में अगस्त में 24 ट्रेनों को निरस्त की गई। शुक्ला ने आरोप लगाया कि कोयले के लिए लगातार छत्तीसगढ़ की यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जो सांसद भी आज तक मोदी जी से इस पर चर्चा नहीं की।


अन्य पोस्ट