रायपुर
रूपल ओगरे का अंतिम संस्कार रायपुर में हुआ
05-Sep-2023 6:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 सितंबर। मुंबई में हुई हत्या के बाद ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे का आज रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले रूपल के शव को सुबह विमान से रायपुर लाया गया।न्यू राजेंद्र नगर स्थित घर से मृतका की शवयात्रा निकाली गई। इस दौरान रूपल के माता-पिता और भाई-बहन समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
बता दें कि रूपल अंधेरी के मरोल इलाके में कृष्णलाल मारवाह मार्ग पर एनजी कॉम्पलेक्स के एक फ्लैट में रविवार देर रात मृत पाई गई थी।
रूपल के पिता चंद्रिका ओगरे रिटायर्ड सिविल इंजीनियर हैं उनकी 3 बेटियां हैं और एक बेटा है। सबसे छोटी बेटी रूपल मुंबई में एयर होस्टेस की ट्रेनिंग लेने गई थी। उसके चाचा अजीत ओगरे पुलिस में नक्सल आपरेशन के स्पेशलिस्ट हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे