रायपुर
अगले 7 दिन मांस,मटन बेचने पर रोक
05-Sep-2023 2:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 सितंबर। नगर निगम ने इस माह के 7 दिनों में मांस मटन विक्रय पर रोक लगा दी है। निगम की विग्यप्ति के अनुसार 7 सितम्बर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 12 सितम्बर पर्युषण पर्व प्रथम दिवस, 19 सितम्बर गणेश चतुर्थी, 20 सितम्बर पर्युषण पर्व के अन्तिम दिवस, 25 सितम्बर डोल ग्यारस, 28 सितम्बर अनन्त चतुर्दशी, 30 सितम्बर पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा के अवसर पर रायपुर परिक्षेत्र में स्थित पशु वध शाला एवं मांस - मटन बिक्री दुकानों को बन्द रखे जाएँ। निगम का स्वास्थ्य विभाग इनमें से किसी भी दिन दुकान में मांस विक्रय करते पाये जाने पर कार्यवाही करेगा। निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी/ स्वच्छता निरीक्षक अपने इलाकों में लगातार निगरानी करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे