रायपुर

कई स्कूलों में नहीं मना शिक्षक दिवस
05-Sep-2023 2:30 PM
कई स्कूलों में नहीं  मना शिक्षक दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 सितंबर।
शिक्षक दिवस के मौके पर कई निजी स्कूल बंद रहे। इस मौके पर कोई आयोजन नहीं हुए। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन आज शिक्षक दिवस पर किसी भी तरह का  आयोजन नहीं करने का फैसला किया है। स्कूल संचालक आटीई के तहत राशि न बढ़ाने और राशि रोके रखने के विरोध में यह निर्णय लिया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिव मोती जैन ने एक बयान में बताया कि रविवार को प्रदेश के समस्त जिला संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। 

इस क्रम में सर्वप्रथम शिक्षक दिवस  नहीं मनाते हुए  विद्यालय बंद करने का निर्णय लिया गया। उनका कहना है कि जब हम शिक्षकों को समय पर ना तो वेतन दे पा रहे हैं ना ही उन्हें उचित मानदेय दे पा रहे हैं, तो कैसा सम्मान। 

पिछले कई वर्षों से आर टी ई की राशि रोक कर रखी गई है। और पिछले 12 वर्षों से आरटीई की राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई है। जबकि महंगाई कहां से कहां पहुंच गई है।वहीं दूसरी ओर आरटीई में प्रवेश देने शासन का जबरदस्त दबाव रहता है। जब हमारे स्कूलों के 25 प्रतिशत छात्रों का पैसा स्कूलों को मिलेगा ही नहीं, तो स्कूल कैसे चलेगा। बार-बार स्कूलों की कमियां बताकर पैसा को रोक दिया जाता है। अब प्रदेश संगठन ने आंदोलन करना तय किया है।
 


अन्य पोस्ट