रायपुर

शास्त्रीय रागों की नाद तरंगिनी आयोजित
04-Sep-2023 8:09 PM
शास्त्रीय रागों की नाद तरंगिनी आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 सितंबर। शास्त्रीय रागों पर आधारित गीतों का कार्यक्रम,  नाद तरंगिनी का आयोजन रविवार  को वृंदावन हॉल, सिविल लाइन्स में आयोजित किया गया ।

शास्त्रीय रागों पर आधारित फिल्मी गीतों और रायपुर के शास्त्रीय संगीत के उभरते कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री भारती बंधु, डॉक्टर श्रीराम मूर्ति एवं रोहन नायडू थे।

 इस कार्यक्रम में सुश्री ललिता मेहर, सीएसपी, रायपुर ने नशा मुक्ति एवं नशा उन्मूलन अपनी बात रखी व लोगो को नशा छोडऩे  प्रेरित किया।

कार्यक्रम आयोजन ए श्रीदेवी द्वारा किया गया जिसमें पर्ल फाउंडेशन रायपुर  और हार्मनी म्यूजिकल ग्रुप रायपुर ने सपोर्ट एवं आर मुरली का  विशेष सहयोग रहा।भारती बंधु ने अपनी प्रस्तुति दी जिससे कार्यक्रम में चार चांद

लग गए।

श्रीमती श्रीदेवी ने कहा कि भविष्य में ऐसे और आयोजन करने की बात भी कही।


अन्य पोस्ट