रायपुर
कल जोन-2 का घेराव
03-Sep-2023 4:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 सितंबर। नगर निगम की उदासीनता के कारण आम नागरिकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।नगर निगम में किसी भी काम के लिए पैसे का रोना रोने लगा है।आम नागरिक से टैक्स लेने के बाद भी पानी बिजली सडक़ नाली का काम नहीं हो रहा है ।वार्डो की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भाजपा कल सोमवार को जोन 2 कार्यालय का सुबह 11बजे घेराव करेगी। जोन घेराव के कार्यक्रम में रमण मंदिर वार्ड,राजीव गाँधी वार्ड,हेमुकलाणी वार्ड,वीरांगना अवन्तीबाई वार्ड,इन्दिरा गाँधी वार्ड,मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड एवं दानवीर भामाशाह वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। सुबह 11बजे फाफाडीह एक्सप्रेस हाइवे के नीचे एकत्रित होकर जाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे