रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर। समता कालोनी अग्रसेन चौक स्थित जय गणेश मंदिर से नगदी रकम चोरी करने वाले एक युवकऔर उसके तीन नाबालिग साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की रिपोर्ट जय गणेश मंदिर समिति का अध्यक्षसंजय श्रीवास ने थाना आजाद चौक में दर्ज कराई थी।
संजय के मुताबिक मंदिर को दान मिले पैसों को एक सप्ताह पहले दान पेटी खोलकर समिति के पदाधिकारियों के साथ गिनती कर मंदिर के आलमारी में रखा गया था। शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे मंदिर के पुजारी भागेश तिवारी ने फोन कर बताया कि मंदिर में रखी आलमारी का ताला टुटा हुआ है। सूचना पर संजय ने मंदिर जाकर देखा तो पाया कि मंदिर में रखे आलमारी का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखा नगदी रकम नहीं था।
आजाद चौक पुलिस धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मंदिर और आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों के जरिए आरोपी की पहचान कर पुलिस ने शिवनगर आजाद चौक निवासी शंकर यादव (22) को पकड़ा । कड़ाई से पूछताछ पर उसने अन्य 3 नाबालिग साथियों के साथ चोरी करना बताया । इस पर टीम तीनों बालकों की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। चारो को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की पूरी रकम 1.32 लाख रूपए जप्त किया गया ।