रायपुर
धान की खरीदी कीमत 4 हजार तक जा सकती है
03-Sep-2023 4:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा का एक बड़ा बयान सामने आया है। रविवार सुबह मीडिया से बात करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने वर्तमान में 2800 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का फैसला लिया है। लेकिन अगले साल 3200 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अगले 5 सालों में ऐसा संभावित है कि भूपेश सरकार 4000 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी करे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे