रायपुर
शहर के ऑउटर के साथ मध्य में भी चोर सक्रिय
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर। बीते दो दिनों में राजधानी के अलग अलग इलाकों में सूने घरों में सेंधमारी कर चोरों ने तीन लाख के जेवर, नगदी और बाइक पार किया।
मिली जानकारी के अनुसार उदया सोसाइटी टाटीबंध सेक्टर-1/8 निवासी राहुल एस. के घर पहली वारदात हुई। राहुल व परिजन किसी पारिवारिक आयोजन के सिलसिले में बाहर गए थे। मकान 31-8 की रात से 1-9 की सुबह तक बंद था । लौटने पर देखा तो ताला टूटा था, भीतर आलमारी से 30 हजार नगद,और जेवरात कुल 2.25 लाख गायब थे।
राहुल ने कल इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी तरह से शुभकामना हास्पिटल के सामने दुबे कॉलोनी निवासी ऐश्वर्या तिवारी के भी सपने घर का ताला तोडक़र चोर आलमारी में रखी सोने की चेन कीमत 67000 पार कर दिया। उधर खमतराई से रोशन मांडले की बाइक सीडी शाइन सीजी 11, एएन 0501 पार हो गई। इसकी कीमत 17 हजार रूपए बताई गई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।