रायपुर

ईडी की छापेमारी के सिवाय बीजेपी ने छग को कुछ नहीं दिया-कांग्रेस
03-Sep-2023 3:03 PM
ईडी की छापेमारी के सिवाय बीजेपी ने छग को कुछ नहीं दिया-कांग्रेस

रायपुर, 3 सितंबर।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरणपादुका और साड़ी देना बंद कर दिए जाने वाले बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आंनद शुक्ला ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने 15 साल जो लूट किया था, कांग्रेस ने उसे बंद किया है. वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भूपेश कैबिनेट में गरीबों के आवास को लेकर लिए फैसले पर तंज कसा है. तेंदूपत्ता संग्राहकों को लेकर अमित शाह के बयान पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आंनद शुक्ला ने कहा कि चरणपादुका देने के नाम पर एक पैर में 6 नम्बर तो दूसरे पैर में 8 नम्बर की चप्पल देकर कमीशनखोरी करते थे. वहीं भाजपा की सरकार तेंदूपत्ता के लिए 2500 रुपए प्रति मानक बोरा देती थी, हमारी सरकार ने बढ़ा इसे 4000 रुपए किया। 12 राज्यों में छत्तीसगढ़ अकेला ऐसा राज्य है, जहां 4000 प्रति मानक खरीदा जाता है, जिससे भारतीय जनता पार्टी को पीड़ा हो रही है।  वहीं अमित शाह के राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ को क्या दिया वाले बयान पर शुक्ला ने कहा कि राहुल ने छत्तीसगढ़ को न्याय दिया।
 


अन्य पोस्ट