रायपुर

इंदिरा बैंक के घोटालेबाजों ने अब तक 1 करोड़ लौटाए
02-Sep-2023 4:33 PM
इंदिरा बैंक के घोटालेबाजों ने अब तक 1 करोड़ लौटाए

सीएम का ट्वीट-लोगों के चेहरों को जनता जल्द देखेगी

रायपुर, 02 सितंबर। इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला नागरिक सहकारी बैंक घोटाले की जांच में  बड़ा अपडेट है।  रायपुर न्यायालय के दोबारा जांच के आदेश लोग राशि जमा करने लगे हैं।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि जनता की गाड़ी कमाई के घोटाले की जांच की अनुमति न्यायालय से मिल चुकी है। इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले में अभी तो शिकंजा कसना शुरू ही हुआ है। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ेगी, भ्रष्टाचारियों की नींद उडऩे लगेगी। 

सीएम का पोस्ट-इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले के मामले में 1 करोड़ रुपए और जमा हुए हैं।
अब तक कुल 2.43 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं। अभी तो शिकंजा कसना शुरू ही हुआ है। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ेगी, भ्रष्टाचारियों की नींद उडऩे लगेगी।
इस राजनीतिक सांठगांठ में शामिल लोगों के चेहरों को जनता जल्द देखेगी।
 


अन्य पोस्ट