रायपुर

टैगोर नगर से एक्टिवा पार, गुढि़य़ारी में दराज तोडक़र 70 हजार
02-Sep-2023 4:32 PM
टैगोर नगर से एक्टिवा पार, गुढि़य़ारी में दराज तोडक़र 70 हजार

रायपुर, 2 सितंबर।  शहर में एक बार फिर एक्टीवा चोरी हो गयी है। उरला पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोर ने पीडि़ता  कुमारी कशीष लेखवानी विकाश की एसबीआई कालोनी टैगोरनगर यवर पाठशाला से खडी एक्टीवा को चोरी कर ले गया। इसकी कीमत 17 हजार बताई गई है । कशिष (19) विकास विहार डीडी नगर में रहती है,और टैगोर नगर कोचिंग क्लासेस जाती है।  यह चोरी 23 अगस्त की है और रिपोर्ट कल दर्ज कराई। पुलिस ने  धारा 379 के तहत केस दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी और गुढिय़ारी इलाके में गोदाम मेें घुसकर चोर दराज से 70 हजार रूपए चुरा गए। पुलिस के मुताबिक 29-30 की दरम्यानी रात अग्यात चोर प्रमोद लालानी के गोदाम की दीवार फांदकर घुसा और भीतर रखे दराज का ताला तोडक़र उसमें रखे 70 हजार ले भागे। आदर्श नगर निवासी प्रमोद ने कल रिपोर्ट दर्ज कराई । चोरी के तरीके को देखते हुए पुलिस ने प्रमोद के ही किसी नौकर या जानकार पर संदेह जताया है। पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट