रायपुर

अगले तीन घंटे में सुकमा से रायगढ़ तक बारिश
02-Sep-2023 4:30 PM
अगले तीन घंटे में सुकमा से रायगढ़ तक बारिश

रायपुर, 2 सितंबर। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में 11 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है । तीन बजे जारी वेदर बुलेटिन के अनुसार सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद और रायगढ़ में यह बारिश का अनुमान है। 

वहीं लगभग पखवाड़े भर के इंतजार के बाद राजनांदगांव में हल्की बारिश शुरू हो रही है। धान के सूख ते खेतों में यह बारिश अमृत का काम करेगी। एक दिन पहले राजनंदगांवव में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो प्रदेश में सर्वाधिक था। इस बारिश से भीषण गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।


अन्य पोस्ट