रायपुर

देश में 1,59,069 करोड़ की जीएसटी वसूली, छत्तीसगढ़ में 2896 करोड़
02-Sep-2023 3:31 PM
 देश में 1,59,069 करोड़ की  जीएसटी वसूली, छत्तीसगढ़ में 2896 करोड़

 देश में 11 प्रतिशत और सीजी में 19 फीसदी की वृद्धि 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 रायपुर, 2 सितंबर। 
कल ही समाप्त हुए अगस्त महीने  के दौरान 1,59,069 करोड़ का सकल जीएसटी राजस्व एकत्र किया गया, जिसमें से सीजीएसटी 28,328 करोड़ रूपए एसजीएसटी 35,794 करोड़, आईजीएसटी 83,251 करोड़ रूपए  (वस्तुओं के आयात पर एकत्र 43,550 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 11,695 करोड़ (वस्तु के आयात पर एकत्र 1,016 करोड़ रुपये सहित) रहा।

सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 37,581 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 31,408 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद अगस्त, 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 65,909 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 67,202 करोड़ रुपये है।

अगस्त- 23 के महीने के लिए राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। माह के दौरान, वस्तुओं के आयात से राजस्व 3 प्रतिशत अधिक था और घरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले साल के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान छत्तीसगढ़ में अगस्त-22 की तुलना में  19प्रतिशत की वृद्धि के साथ  2442 करोड़ के स्थान पर 2896 करोड़ रूपए वसूले गए ।

कुछ प्रमुख राज्यों की आय
राज्य 2022 2023 वृद्धि
असम 1051  1148 9
पश्चिम बंगाल 4600 4800 4
झारखंड 2595 2721 5
ओडिशा 3884 4408 14
छत्तीसगढ़ 2442 2896 19
मध्य प्रदेश 2814 3069 9
गुजरात 8684 9765 12

 


अन्य पोस्ट