रायपुर

संचालनालय, चिकित्सा शिक्षा नर्सिंग पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग से पृथक हो
01-Sep-2023 7:19 PM
संचालनालय, चिकित्सा शिक्षा नर्सिंग पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग से पृथक हो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 सितंबर। प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से मांग की है कि संचालनालय, चिकित्सा शिक्षा विभाग को नर्सिंग के सभी पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग से पृथक किया जाए।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता और सचिव  मुकेश अग्रवाल ने एक बयान में कहा कि वर्षों से छात्र हित की अनदेखी भी की जा रही है संगठन की मांगों को अनदेखा कर संचालनालय, चिकित्सा शिक्षा विभाग मनमानी पर उतर आया है।संगठन की  मांग जल्द ही पूरी न होने पर  प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़  के सदस्य कॉलेज चरणबद्ध आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।


अन्य पोस्ट