रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 सितंबर। गंज पुलिस ने होटल नरेश पैलेस में रेड कर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया । सभी 18-24 वर्ष के युवक हैं। इनसे नगद 31,300/- रूपये एवं ताशपत्ती जप्त कर धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 04 का अपराध पंजीबद्ध दर्ज किया गया।
पुलिस होटल संचालक के भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार लोगों में पप्पू साहू उम्र 30 साल, ईश्वर साहू उम्र 25 साल,संतोष चन्द्राकर उम्र 32 साल, पिन्टू साहू उम्र 22 साल ,अंशु यादव पिता जागेश्वर यादव उम्र 20 साल महेन्द्र यादव, शिव साहू सभी रामनगर, मनीष मानिकपुरीउम्र 18 साल लक्ष्मण नगर लाला निषाद उम्र 18 साल रामनगर,रामचरण साहू उम्र 21 साल रामनगर,दिनेश साहू उम्र 21 साल रामनगर अनुराग साहू उम्र 20 साल निवासी बजरंग नगर आजाद चौक शुभम कौशिक उम्र 24 साल निवासी रामनगर थाना गुढियारी रायपुर।