रायपुर

आदिवासियों का हुनरहार्ट शुरू, चार तक आयोजित
01-Sep-2023 6:18 PM
आदिवासियों का हुनरहार्ट  शुरू, चार तक आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 सितंबर।
जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान, छन संस्था एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से 1-4 सितंबर तक  आदिवासी जनजातिय महोत्सव आयोजित किया गया है । जो प्रात: 11 से रात्रि 9 बजे तक, दीनदयाल ऑडिटोरियम में चलेगा। जहाँ देश भर के हुनर के उस्तादों का मेला आपको देखने को मिलेगा।जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान और आर्य युवा केंद्र के संयुक्त प्रयास से महोत्सव आयोजित किया गया है। 

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी आदिवासी राज्य भूमि को लेकर जन कल्याण योजना प्रचार प्रचार अभियान के केंद्रीय कार्यालय में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यह आयोजन भव्य बनाने के लिए कार्यक्रम तैयार किया है जिसमें महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादन को बाजार मार्केट मिलने एवं शहरी लोगों को उत्पादों से परिचित कराने एवं खरीदने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चार दिवसीय 1 सितंबर से 4 सितंबर तक हुनर हाट आदिवासी जनजाति महोत्सव का आयोजन संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। अवसर पर 9 राज्यों के 130 स्टॉल एवं 50 फीसदी स्टॉल छत्तीसगढ़ की आदिवासी बहनों के बनाए उत्पाद के होंगे कुल 130 स्टाल लगाए जाएंगे।  

आयोजन स्थल पर मिलेट्स के अनेक व्यंजन,पेय पदार्थ, स्वनिर्मित मसाले, व्यंजन एवं मिठाइयां के साथ में गोबर से बने गए डिस्टेंपर दिए सूटकेस पर सुंदर के सामान के साथ साथ बस्तर आर्ट ढोकला जुठ आर्ट एवं आर्टिफिशियल गोबर,जूट, बांस, धान से बने हुए गहने, मशरूम उत्पाद, बेकरी के उत्पाद, मिट्टी से बनाए गए बर्तन छत्तीसगढ़ी व्यंजन,  परिधान व पारंपरिक गहने के साथ-साथ दोना पत्तल  के साथ-साथ विशेष रूप से जन्माष्टमी के अवसर पर लगने वाले धार्मिक व एवं सौंदर्य सामग्री पोशाक कपड़े श्रृंगार सामग्री के स्टॉल लगाए जाएंगे।
 


अन्य पोस्ट