रायपुर

राहुल 2 को राजीव युवा मितान सम्मेलन को संबोधित करेंगे
01-Sep-2023 3:32 PM
राहुल 2 को राजीव  युवा मितान सम्मेलन  को संबोधित करेंगे

रायपुर, 1 सितंबर। 2 सितंबर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायपुर 2 सितंबर को दोपहर 1 बजे मेला ग्राउण्ड नवा रायपुर में विशाल राजीव युवा मितान सम्मेलन  को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम  भूपेश बघेल, पीसीसीअध्यक्ष दीपक बैज,  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव, प्रभारी सचिव द्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरीशंकर उल्का, सह-प्रभारी विजय जांगिड़, मंत्री एवं प्रदेश के वरिष्ठनेता भाग लेंगे।
 


अन्य पोस्ट