रायपुर

सायकल से घर लौट रही युवतियों को कार ने मारी ठोकर एक की मौत दो घायल
01-Sep-2023 3:30 PM
सायकल से घर लौट रही  युवतियों को कार ने मारी ठोकर  एक की मौत दो घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 सितंबर।
राजधानी के करीब ग्राम चंपारण में बीती देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने 3 अलग-अलग साइकिलों से जा रही 3 लड़कियों को ठोकर मार दी। हादसे के बाद कार घटना स्थल पर ही सडक़ किनारे खेत में जा पलटी।

इस हादसे में एक लडक़ी की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं एक अन्य लडक़ी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

इस हादसे में ग्राम डंगनिया निवासी गिरिजा साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य लडक़ी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए ग्राम कुर्रा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा कि तीनों लड़कियां चंपारण स्थित एक निजी शॉपिंग मॉल में काम करती थी और काम करके वापस अपने-अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। चंपारण पुलिस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है।
 


अन्य पोस्ट