रायपुर
कार में नींद लगी तो चोर हाथ से ब्रेसलेट,अंगूठी उतार भागे
31-Aug-2023 3:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अगस्त। कार में नींद क्या लगी चोरों ने हाथ से जेवर पार कर दिया। यह वारदात शहर के बीच घड़ी चौक के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार एश्वर्या किंगडम सोसाइटी निवासी सौरभ सुभाष मिश्रा(26) किसी काम से मंगलवार शाम कार से घड़ी चौक आया था। वह काम के इंतजार में समय काटने कार में लेटा था कि नींद लग गई । यह देख मौका पाते ही अग्यात उठाईगीर सौरव के हाथ में पहना ब्रेसलेट और अंगूठी उतार कर फरार हो गया । नींद खुलने पर चोरी का आभास हुआ। इनकी कीमत 95 हजार रूपए थी। उसने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ? पुलिस धारा 379 के तहत पतासाजी की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे