रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अगस्त। नवा रायपुर की चिकनी और सूनी सडक़ों पर में स्टंट बाजी करने वाले 3 बाईक राइडर्स पर एफ.आई.आर. दर्ज किया है। वहीं रविवार सुबह फुंडहर - टेमरी रोड के संभ्रांत स्टंटबाज पकड़ से बाहर हैं।
कुछ दिवस पूर्व थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत अटल नगर नवा रायपुर में बाइक सवार कुछ युवक रोड में स्टंट कर रहे थे । इससे उनके एवं दूसरों के साथ दुर्घटना होने की प्रबल संभावना बनी रही इनके स्टंट का वीडियो भी वायरल हुआ था।
वायरल वीडियो को आईजी रेंज रायपुर आरएल डांगी ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों को पतासाजी कर कार्यवाही करने कहा था।थाना मंदिर हसौद एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने पतासाजी करते हुए युवको की पहचान जितेन्द्र वर्मा निवासी चरोदा धरसींवा, सुनील कुमार साहू निवासी भानसोज आरंग तथा निरंजन साहू निवासी गोंदवारा खमतराई के रूप में की। और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना मंदिर हसौद में धारा 279 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर उनसेे स्टंट में प्रयुक्त ड्यूक मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/एल यू/5536, बुलेट सी जी/04/पी ई/9616 तथा स्पलेण्डर प्लस क्रमांक सी जी/04/एन यू-3338 जप्त कर किया।