रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त। ‘छत्तीसगढ़’ की खबर के मंगलवार को देर शाम रायपुर, बिलासपुर, और बलरामपुर जिले के आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों, और स्टाफ के वेतन के लिए 30 करोड़ 46 लाख का आबंटन जारी कर दिया है। यहां के स्कूलों के स्टाफ को दो महीने से वेतन नहीं मिल रहा था।
डीपीआई के डिप्टी डायरेक्टर ने तीनों जिलों के आत्मानंद स्कूलों के संविदा, नियमित शिक्षकों के अलावा अन्य स्टाफ के लिए कुल 30 करोड़ 46 लाख का अतिरिक्त आबंटन देर शाम जारी कर दिया।
वाट्सऐप, और मेल भेजकर तीनों जिलों के शिक्षा अधिकारियों को स्वीकृति आदेश भी भेज दिया गया। रायपुर, बिलासपुर, और बलरामपुर जिले के कई आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं मिल रहा था। कई कर्मचारी नेता इसके लिए डीपीआई संचालक सुनील जैन को जिम्मेदार बता रहे थे।
‘छत्तीसगढ़’ ने मंगलवार की शाम अपने न्यूज पोर्टल के अलावा अखबार के प्रथम पृष्ठ पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसको लेकर हडक़ंप मच था। सरकार ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लिया था। खास बात यह है कि आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों और स्टाफ को डीएमएफ मद से आबंटन जारी होता है। डीएमएफ की ईडी जांच कर रही है।