रायपुर

सीएम बघेल कैबिनेट की बैठक दो को, नई योजना की घोषणा के संकेत
29-Aug-2023 2:46 PM
सीएम बघेल कैबिनेट की बैठक दो को, नई योजना की  घोषणा के संकेत

रायपुर, 29 अगस्त।  सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में दो सितंबर को मंत्रिमंडल की बैठक होने की सूचना है। मंत्रिमंडलीय सचिव और सीएस अमिताभ जैन ने सभी विभागीय सचिवों को सूचना भेजकर मंगलवार शाम तक प्रस्ताव मांगे हैं। यह बैठक सीएम हाउस में होगी । उसी दिन दोपहर राहुल गांधी राजधानी में युवा संवाद सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे है। इससे पहले यह बैठक बुलाने को लेकर यह समझा जा रहा है कि कैबिनेट युवाओं से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेकर गांधी से उसकी घोषणा करा सकता है ।  इसके अलावा बैठक में धान खरीदी की तिथि और दर निर्धारण, आरक्षण विधेयक पर अगली वैधानिक स्थिति पर भी चर्चा होने के संकेत हैं। साथ ही डॉ.टेकाम की नियुक्ति की भी कार्येत्तर अनुमति दी जाएगी। शहरी क्षेत्र में आबादी पट्टे को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा।


अन्य पोस्ट