रायपुर

नांदगांव में बारिश, शेष प्रदेश में तपिश
29-Aug-2023 2:38 PM
नांदगांव में बारिश, शेष प्रदेश में तपिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त। 
7-10 दिनों के सूखे के बाद मंगलवार को दोपहर राजनांदगांव शहर के बड़े हिस्से में बारिश हुई। इससे लोगों ने काफी तरावट महसूस किया । वहीं दुर्ग से लेकर रायगढ कोरबा, सरगुजा तक पूरा आसमान सूर्य की तपिश, उमस से हलाकान रहा। अभी  अगले कुछ दिन और हालात ऐसे ही रहेंगे।  वेदर बुलेटिन के अनुसार मानसून द्रोणिका लगातार हिमालय की तराई में बना हुआ है, इसके अगले 5 दिनों तक इसी स्थिति में बने रहने की संभावना है। 2 सितंबर से इसके पूर्वी छोर, दक्षिण की ओर शिफ्ट होने की संभावना बन रही है । प्रदेश में कल  30 अगस्त को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
 


अन्य पोस्ट