रायपुर
उधार लेनदेन को लेकर मारपीट, गिरफ्तार
29-Aug-2023 2:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 अगस्त। कोतवाली इलाके में उधार पैसा की मांग को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर मौदहापारा निवासी दानीश खान में मोहल्ले के ही रहने वाले हुसैन अली के खिलाफ मारपीट का की रिपोर्ट लिखाई है। वहीं हुसैन ने भी कोतवाली जाकर उधार पैसा की लेनदेन की बात को लेकर लाठी,डण्डे से मारपीट कर और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इधर टिकरापारा क्षेत्र में पचपेड़ी नाका में भी उधार पैसा के लेनदेन को लेकर दो लोगों में मारपीट हो गई। बजाज कालोनी राजेदं्रनगर निवासी बलराम बजाज ने भूपेश सिन्हा के खिलाफ धारा 294, 506, 323 और 34 का अपराध दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


