रायपुर
रक्षा बंधन का वास्तविक अर्थ है किसी को अपनी रक्षा के बंधन में बांध लेना।
हिंदुओं में प्रचलित रक्षाबंधन भाई बहनों का विशेष त्योहार है इसे श्रावण मास के पूर्णिमा को मनाया जाता है, भारत के सभी धर्मों के लोग हर्षो उल्लास के साथ इस पर्व को मानते हैं
यह एक ऐसा विशेष महत्व का दिन है जो भाई-बहनों के लिए बना है।
भारत में भाई-बहनों के प्रेम और कर्तव्य की भूमिका किसी एक दिन की मोहताज नहीं है पर रक्षाबंधन के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की वजह से यह दिन इतना महत्वपूर्ण है। बरसों से चला आ रहा यह त्यौहार आज भी भाई और बहनों की प्रेम का प्रतीक बना हुआ है ।
रक्षा बंधन के दिन का इंतजार मोहता परिवार को बहुत ही बेसब्री से रहता है, इसलिए नही की ये मोटा परिवार के लिए भाई बहन का विशेष त्योहार है, बलिक इसलिए कि इस दिन इस परिवार के तीन पीढ़ी के पूरे रिश्तेदार, लगभग 40 लोग एक जगह एकत्रित होकर, इस त्योहार को बड़ी धूम धाम से पूरे दिनभर मनाते है।
सभी लोग इस दिन शॉप और जॉब की छुट्टी लेकर,साथ मे भाई,बहने,भतीजी,भतीजे,भांजे,भांजियों,भुवा,जीजा जी,काका,काकी,सारे रिश्तेदारो के बीच इस त्योहार को मनाते हुये मोहता परिवार को लगभग 25 साल हो गये, इसलिए मोहता परिवार का यह रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे परिवार के लिए विशेष महत्व का होता है


