रायपुर

इन्सपायर योजना की छात्रवृत्ति 1 फीसदी को, कटआफ अंक 412
28-Aug-2023 3:01 PM
इन्सपायर योजना की छात्रवृत्ति 1 फीसदी को, कटआफ अंक 412

रायपुर, 28 अगस्त।  केंद्रीय  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बेसिक साइंस में उच्च अध्ययन हेतु इन्सपायर योजना छात्रवृत्ति के लिए  मण्डल के कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय के टॉप 1 फीसदी विद्यार्थियों से चयन किया जाता है। वर्ष 2023 में कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय के टॉप 1त्न विद्यार्थियों के लिये कट ऑफ मार्क्स -412 (82.4फीसदी) है। छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने के लिये 412 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मण्डल की वेबसाइट  www.cgbse.nic.in âð Advisory Note  डाउनलोड़ करके प्राप्त कर सकते है। साथ ही केंद्रीय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पोर्टल www.online-inspire.gov.in  में भी विवरण उपलब्ध है।


अन्य पोस्ट