रायपुर

चोर की पीट पीटकर हत्या, 1 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार, इनमें पांच पिता-पुत्र भी
28-Aug-2023 3:00 PM
चोर की पीट पीटकर हत्या,  1 नाबालिग  समेत 9  गिरफ्तार, इनमें पांच पिता-पुत्र भी

रायपुर, 28 अगस्त। राजधानी लगे गांव  चंद्रखुरी  में चोरी करने घर घुसे चोर की पीट पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने 1 नाबालिग समेत 9 लोगों को गिरफ्तार 
किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में 1 पिता समेत 5 बेटे शामिल हैं। सभी के खिलाफ हत्या और बलवा की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मृतक का नाम राजेश रैला था और ग्राम चंदखुरी में रहता था। दरअसल, मृतक राजेश रैला शराब पीने का आदि था और शराब पीकर इधर उधर घुमता रहता था। 25-26 अगस्त की रात राजेश चोरी की नीयत से  चंदखुरी  के ही तुलाराम धीवर के घर  घुसा था। इसी दौरान  तुलराम धीवर का बेटा असन धीवर जाग गया और उसे देख पकड़ लिया। असन के हल्ले से अन्य के लोग भी जाग गए और मिलकर राजेश की जमकर पिटाई कर दी। 

इस घटना के बाद मृतक के भाई मनोज रैला की शिकायत पर पुलिस ने असन धीवर, सुनील वर्मा, भानु यादव, लेखु ध्रुव उत्तम साहु और 4 अन्य के खिलाफ 147, 148, 302 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट