रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अगस्त। अवैध शराब तस्करी के चक्कर में रायपुर के दो लोगों ने लाखों की कार जब्ती में फंसी। ये कार से ही ओडीशा से शराब तस्करी कर शहर में खपाते थे। इस बार अर्टिगा कार फंसी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 38 बॉटल अंग्रेजी शराब, 31 बॉटल बीयर एवं 6 पौवा अंग्रेजी शराब और परिवहन कर रहे चारपहिया वाहन जिसकी कीमल लाखों की बताई जा रही है को जब्त किया है।
मंदिर हसौद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा की ओर से चारपहिया वाहन सीजी 04 पीसी 7684 में सवार दो व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से शराब रखे है और रायपुर ले जा रहे हैं। जिस पर मंदिर हसौद पुलिस ने बेरेकेटिंग लगाकर मुखबीर के बताए गाड़ी नम्बर को टोल नाका पास रोका। वाहन में 2 व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम दिलीप बेहरा एवं रामेश्वर यादव रायपुर का होना बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें शराब एवं बीयर रखा होना पााया गया।
इस संबंध में दोनों से कोई वैध दस्तावेज नहीं था। जिस पर आरोपी दिलीप बेहरा एवं रामेश्वर यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे 38 बॉटल अंग्रेजी शराब, 31 बॉटल बीयर एवं 06 पौवा अंग्रेजी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन सीजी 04 पीसी 7684 कुल कीमत 9लाख रूपये जप्त कर 23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।


